Thursday, April 16, 2009

आईपीएल की ताज़ा-तरीन सुर्ख़ियाँ

आईपीएल-2009 का पहला मुक़ाबला भले ही दर्शकों को 18 तारीख़ को देखने को मिलेगा, लेकिन इस टूर्नामेंट की रंगीनी की पहली झलक गुरुवार को ही मिल गई। दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में गुरुवार को आईपीएल सदस्यों की शानदार-रंगारंग परेड के साथ टूर्नामेंट का आग़ाज़ हो गया। शाहरुख़-प्रीति-शिल्पा जैसी बॉलीवुड हस्तियों और फ़्रेंचाइज़ी मालिकों लेकर तमाम खिलाड़ियों समेत क़रीब एक हज़ार लोगों ने इस परेड में हिस्सा लिया। चीयरलीडर्स यहाँ बैंडबाजे की धुन पर थिरक रही थीं, तो एस श्रीसंत अपनी गाड़ी पर ब्रेकडांस दिखा रहे थे।

वैसे, आईपीएल के बारे में दो बातें और साफ़ हो गईं। वो ये कि इस बार यह टूर्नामेंट 15 मिनट लंबा होगा। इसके अलावा, जो दर्शक मल्टीप्लेक्स में मैच देखने का मन बना रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है क्योंकि मल्टीप्लेक्स अधिकार नहीं बेचे जाने का फ़ैसला किया गया है। आईपीएलख़बर.कॉम पर आप इस बात को भी जान सकते हैं कि क्यों बीच आईपीएल में ही कई विदेशी खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने की ख़बर से फ्रेंचाइज़ी मालिक ख़ुश नहीं हैं।

क्या पीटरसन होंगे बेंगलुरु रॉयल चैंलेंजर्स के भाग्य विधाता - अब ये सवाल भी बड़ा हो गया है। लेकिन, इन सबके बीच एक बड़ी और दिलचस्प ख़बर है धोनी और भज्जी के ख़िलाफ़ केस दर्ज होने की। लेकिन अगर आपका वास्ता ख़बरों से नहीं सिर्फ़ चीयरलीडर्स से है, तो आईपीएलख़बर.कॉम पर ये भी है। चीयरलीडर्स की झलक तस्वीरों के रुप में मौजूद है तो एक देशी चीयरलीडर का दर्द व्यंग्य के रुप में।

0 comments:

© Copyright 2009 Pratik Pandey. All rights reserved.

Visionary WordPress Theme by Justin Tadlock Powered by Blogger, state-of-the-art semantic personal publishing platform