इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ने लगा है। इस बात की तस्दीक करते है टीवी रेटिंग के नए आकंडे। आईपीएल के दूसरे दिन के मुकाबलों के टीआरपी आंकड़े आते ही विज्ञापन देने वाली कंपनियां खुश हो गई है। वैसे, सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स भी खासी खुश हुई। आखिर, पहला मैच हारने के बाद उसने दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को पीट दिया। इस जीत के बाद पीटरसन और धोनी दोनों ने माना कि हेडन का रोल अहम रहा। अब, मंगलवार का दिन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के लिए बेहद खास है। दोनों टीमें पहला मुकाबला हरा चुकी हैं। और अब राजस्थान को मुंबई से और पंजाब को कोलकाता से टक्कर लेनी है। बेंगलुरु भले ही दूसरा मुकाबला हार गई लेकिन टीम के मालिक विजय माल्या को सिर्फ इस बात से राहत है कि अब उनकी टीम को कोई टेस्ट टीम नहीं कह सकता। आईपीएलखबर.कॉम पर आईपीएल से जुड़ी ऐसी तमाम खबरें हैं। आइए, सूचना, ज्ञान, विश्लेषण और हां लुत्फ भी लीजिए।





1 comments:
वाह प्रतीक भाई क्रिकेट में भी
Post a Comment