Wednesday, April 22, 2009

हर क़ीमत पर जीतना चाहतीं हैं शिल्पा शेट्टी

bollywood sexy actress n star Preity Zinta sobbingआईपीएल के दूसरे सीजन में बारिश की मार से लोग-खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी सभी का परेशान होना तय है। दिल्ली डेयरडेविल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच रविवार को हुए मुकाबले में बारिश ने मजा किरकिरा किया था। मंगलवार को भी यही हुआ। किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले का फैसला डकवर्थ लुइस नियम से हुआ। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को बारिश ने धो डाला। ये मुकाबला भले नहीं हुआ, लेकिन होता तो दबाव राजस्थान रॉयल्स पर होता क्योंकि शिल्पा शेट्टी अब हारना नहीं चाहतीं। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी भी हारना नहीं चाहतीं। लेकिन, नीता के चाहने या न चाहने से बड़ा सवाल कुछ और है। वैसे, आईपीएल-2 में पहला मैच जीतकर किंग खान खुश हैं। शाहरुख अब कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल ट्रॉफी लाते हुए देखना चाहते हैं। आईपीएलखबर.कॉम पर ऐसी तमाम खबरें हैं, जिनमें मैच रिपोर्ट से लेकर मैच के आगे-पीछे की कहानी भी पाठकों के लिए रखी गई है।

1 comments:

काजल कुमार Kajal Kumar said...

बदकिस्मती से इन फ़िल्मी टाइप लोगों के लिए सस्ते खिलाड़ी एक्स्ट्रा हैं, महंगे खिलाड़ी प्रोड्यूसर और... इनके लिए मैच हारना फिल्म फ्लॉप होने जैसा है...कोहनीमार लोगों की नकली सी दुनिया से आने वाले इन बड़बोलों को पता ही नहीं कि खेल में आत्मसम्मान और हार दो अलग चीज़ें होती हैं.

© Copyright 2009 Pratik Pandey. All rights reserved.

Visionary WordPress Theme by Justin Tadlock Powered by Blogger, state-of-the-art semantic personal publishing platform