Sunday, April 19, 2009

IPL में आज का दिन

इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र लंबे इंतज़ार के बाद शुरु हो गया। लेकिन उद्घाटन मैच के पहले दो मुक़ाबले पिछले सत्र के फ़ाइनल में पहुँचने वाली दोनों टीमों के लिए निराशा लाए। पहले मुक़ाबले में सचिन तेंदुलकर की मुंबई इंडियंस ने महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को पीट दिया। तो दूसरे मुक़ाबले में पिछले साल की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के ख़िलाफ़ मुँह की खानी पड़ी

पहले मैच में जीत से उत्साहित सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज़ अभिषेक नायर की जमकर तारीफ़ की। उधर, दूसरे मैच में हार से निराश शेन वॉर्न ने जमकर अपने बल्लेबाज़ों को कोसा

वैसे, मैच के दौरान कुछ दिलचस्प वाक़या भी हुआ। मसलन एक कुत्ता ललित मोदी के नियम-क़ायदों को धता बता गया। इस कुत्ते की हरकत ने आईपीएलखबर.कॉम पर एक व्यंग्य को भी जन्म दिया।

इस बार आईपीएल के दौरान कुछ दूसरी दिलचस्प घटनाएँ भी होंगी। मसलन मैचों के दौरान ही बॉलीवुड के लिए एक हीरोइन भी तलाशी जाएगी। शाहरुख़ ख़ान इस कवायद को अंजाम देंगे। फिर, धोनी की हीरोइन गर्लफ्रेंड लक्ष्मी के भी आईपीएल में पहुँचने की अटकलें हैं। अगर वो वहाँ पहुँचती हैं, तो साबित हो जाएगा कि धुँआ आग लगने से ही है।

0 comments:

© Copyright 2009 Pratik Pandey. All rights reserved.

Visionary WordPress Theme by Justin Tadlock Powered by Blogger, state-of-the-art semantic personal publishing platform