Thursday, February 26, 2009

विकास-कार्यों में ख़र्च किया मायावती ने आधा कश्मीर

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती आजकल विकास-कार्यों से ज़्यादा उनके बारे में बड़े-बड़े इश्तहार देने में मसरूफ़ हैं। लेकिन शायद वे पाक-अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानती हैं। कम-से-कम उनके इश्तहारों से तो यही ज़ाहिर होता है। ख़ुद आप ही देख लीजिए -

Thursday, February 19, 2009

चिट्ठाजगत में अधिकृत करने के लिए

चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

Wednesday, February 18, 2009

"हिन्दी २.०" क्यों?

वेब 2.0 की तर्ज पर मेरे नए ब्लॉग का नाम "हिन्दी 2.0" है। यह है मेरे पुराने हिन्दी ब्लॉग का नया संस्करण - ज़्यादा नियमित... ज़्यादा बेहतर... ज़्यादा साफ़-सुथरा और ज़्यादा आकर्षक। साथ ही उम्मीद है कि इतनी "ज़्यादा" चीज़ों के बीच पाठकों की तादाद भी ज़्यादा होगी।

Tuesday, February 17, 2009

सम्पर्क कीजिए

ब्लॉग के लेखों के बारे में आप अपनी राय टिप्पणियों के ज़रिए ज़ाहिर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप निजी तौर पर कोई बात कहना चाहते हैं, तो आप मुझे सीधे ई-मेल भी कर सकते हैं। मेरा ई-मेल पता है pandeypratik at yahoo dot com. मैं जल्द-से-जल्द आपको जवाब देने की कोशिश करूंगा।

Saturday, February 14, 2009

मेरे बारे में...

अपने बारे में लिखना हमेशा ही मुश्किल काम होता है। ख़ैर, फिर भी मैं कोशिश करता हूँ। पिछले जन्मों के कुछ पाप रहे होंगे, जिनके कारण बचपन में पढ़ने-लिखने का और फिर बाद में ब्लॉगिंग का शौक़ लगा। शुरुआती दौर में जब हिन्दी में पाँच-सात ब्लॉग हुआ करते थे, तब अपना अड्डा "मेरा हिन्दी चिट्ठा" नाम से जमाया, जो आज भी चल रहा है।

अख़बारों और पत्रिकाओं में कभी-कभार क़लम घसीटता रहता हूँ। शायद वो कम लगा तो यह ब्लॉग भी बनाने की इच्छा हुई। कुछ दिनों पहले रंगमंच की तरफ़ रुझान बढ़ा, इसलिए अभिनय का काम भी साथ में चल रहा है। फ़िलहाल अभी एमसीए कर रहा हूँ, आख़िरी सेमेस्टर है।

© Copyright 2009 Pratik Pandey. All rights reserved.

Visionary WordPress Theme by Justin Tadlock Powered by Blogger, state-of-the-art semantic personal publishing platform