Wednesday, April 29, 2009

बॉलीवुड का भी अपना जलवा है दक्षिण अफ्रीका में

पोर्ट एजिलाबेथ के सेंट जॉर्जेस पार्क में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बीच सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या की पारियां दर्शकों को जितना दीवाना बना रही थी, कुछ उतना ही शाहरुख खान, जूही चावला, प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी भी।

दक्षिण अफ्रीका में बॉलीवुड सितारों की लोकप्रियता भारत से कम नहीं दिखती। शायद इसकी एक वजह आईपीएल के मैच भी हैं,जिसे देखने के लिए भारत से हज़ारों दर्शक दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। और इन दर्शकों के बीच बॉलीवुड सितारों की लोकप्रियता क्रिकेट सितारों सरीखी है... ...
(पूरा लेख पढ़ने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए)

क्या अब भारतीय खिलाड़ी करेंगे ब्लॉगिंग ?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में खलबली मचाने वाले फेकआईपीएलप्लेयर के ब्लॉग का भूत अब आईपीएल से जुड़े तमाम खिलाड़ियों को सताने लगा है। दरअसल, विवादों के बावजूद इस ब्लॉग पर पोस्ट लिखने का सिलसिला जारी है। आखिरी पोस्ट ‘हैट्स ऑफ टू भूखा नान’ नाम से 26 अप्रैल को लिखी गई है। इस पोस्ट में लेखक ने नाइट राइडर्स के कई साथियों के वापस घर जाने पर अफसोस भी जाहिर किया है। कई खिलाड़ियों को अब डर है कि इस ब्लॉग पर दूसरी टीमों से जुड़ी ख़बरें भी लीक हो सकती है।

नाइट राइडर्स कैंप से जुड़ी खबरें कथित तौर पर लीक करने वाले इस ब्लॉग के लेखक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आकाश चोपड़ा से लेकर संजय बांगर तक कई लोगों को निशाना बनाया गया, लेकिन इस बारे में किसी के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना तकनीक से जुड़े जानकारों का मानना है कि इस ब्लॉग को जिस तरह संचालित किया गया, उससे लगता है कि ये किसी क्रिकेट खिलाड़ी का काम नहीं है। ... ...

(पूरा लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए - क्या अब भारतीय खिलाड़ी करेंगे ब्लॉगिंग?)

Tuesday, April 28, 2009

जूही चावला की डायरी (व्यंग्य)

तारीख़- 27 अप्रैल
वक़्त- रात के 11 बजे
जगह- पोर्ट एलिज़ाबेथ

मुझे डायरी लिखने का शौक़ नहीं है। लेकिन किस पर भड़ास निकालूँ? जय यहाँ आते तो शायद उन्हें चार-छः सुना देती । वो आए नहीं, और शाहरुख़ को सुनाना मुमकिन नहीं है। इसलिए इन काग़ज़ों पर ही अपना ग़ुस्सा निकाल रही हूँ।

हमारी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स फिर हार गई। ख़ुदा जाने, क्या घटिया टीम बनी है इस बार! अब किसे दोष दूँ? शाहरुख़ को कितना समझाया था कि सौरव गांगुली को कप्तान बना रहने दो। वो फालतू है पूरी तरह। अब इंडिया की टीम में भी नहीं है। इसलिए पूरा ध्यान देगा टीम पर। लेकिन नहीं! शाहरुख़ को तो उस जादूगर बुकानन की बातें ही समझ आती हैं। उसने कहा मैकुलम को कप्तान बनाओ तो उसे बना दिया । क्या किया है उस मक्कू ने अभी तक? सिवाय टीम को हराने के!

अभी-अभी जय का भी फ़ोन आया था। बड़ा अपसेट था। कह रहा था कि फँस गए करोड़ों रुपए फालतू में। मुझपर नाराज़ हो रहा था कि तुम्हारी शाहरुख़ से दोस्ती के चलते मैंने दांव खेला था। पिछले साल का 13 करोड़ का प्रॉफ़िट इस बार इन नासपीटों ने ख़र्च करा दिया, और इस साल प्रॉफ़िट होता दिखता नहीं है ......

(पूरा व्यंग्य पढ़ने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें - जूही चावला की डायरी)

Monday, April 27, 2009

शिल्पा शेट्टी की डायरी (व्यंग्य)

तारीख – 26 अप्रैल
वक़्त – रात के 11.30
जगह - केपटाउन

हे भगवान, शुक्र है कि अभी डायरी बची हुई है अपने दिल की बात लिखने के लिए। वरना, ब्लॉग पर तो सब कुछ सार्वजनिक है। लोग कमेंट्स भी ऐसे करते हैं क्या कहा जाए ?

आज मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। हमारी टीम राजस्थान रॉयल्स हल्ला तो तब बोलती, जब खिलाड़ियों का बल्ला बोलता। पूरी की पूरी टीम 140 रन नहीं बना सकी। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे कम रन बनाने वाली टीम का। सबसे पहले मैच में टीम 58 पर ढेर हो गयी थी। इस बार लगा था कि पहले ही चारों खाने चित हो जाएगी। वो तो भला हो, उस छोरे का..। रवीन्द्र जड़ेजा का, जिसने टीम की बची खुची नाक बचा ली।

लेकिन,बात हारने की नहीं है। बात है इस तरह हारने की। और अब तो मुझे लग रहा है कि मैंने टीम में पैसा लगाकर वास्तव में गलत किया। लोग मुझसे अब पूछ रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स में पैसा लगाना था,तो पिछले साल क्यों नहीं लगाया। इस बार ज्यादा रुपए खर्च करने पड़े और शेयर भी कम मिले। अब, उन्हें कौन बताए कि पिछले साल राज से मेरा अफेयर ऐसा थोड़े हुआ था कि मेरे कहने पर वो 75-80 करोड़ रुपए खर्च कर देता ! हाय-बेचारे राज के फंस गए करोड़ों रुपए । काश ! इतने रुपए फिल्म प्रोड्यूस करने में लगाए होते तो शमिता का भी भला हो जाता। दो-चार फिल्मों में शमिता काम कर लेती तो जीजा से भी खुश हो जाती। शायद उसका करियर भी बन जाता तो मम्मी भी खुश हो जाती। आखिर, अब मैं तो राज के साथ लंदन रहूंगी ! ...........

(शिल्पा शेट्टी की डायरी का बाक़ी हिस्सा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए)

Saturday, April 25, 2009

कहाँ गईं चेन्नई की देशी 'चीयरलीडर्स'?

indian cheerleaders of chennai super kings IPL teamसवाल अटपटा है, लेकिन वाजिब है। आख़िर चेन्नई सुपर किंग्स की वो देशी चीयरलीडर्स कहाँ गईं, जिन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख चैनल विजय टीवी पर एक रिएलिटी शो के ज़रिए चुना गया था।

दिल्ली डेयरडेविल्स के ख़िलाफ़ डरबन में हुए मुक़ाबले के दौरान ये सवाल तमिलनाडु से आए चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ प्रशंसकों ने उठाया। उन्होंने कहा, विजय टीवी पर इस टेलेंट हंट का जमकर प्रचार हुआ था। दस टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। इन टीमों में से एक टीम को दक्षिण अफ्रीका में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना था। लेकिन यहाँ तो कोई चेन्नई की चीयरलीडर्स दिखायी ही नहीं दे रही।

दरअसल,सुपर किंग्स के प्रशंसकों का ये सवाल इसलिए अहम था क्योंकि विजय टीवी के इस शो को जबरदस्त प्रचार दिया गया। इसमें चीयरलीडर्स को चुनने की जिम्मेदारी जिन निर्णायकों पर थी,उनमें से एक पूर्व क्रिकेटर सदगोपालन रमेश भी थे।

फिर,ऐसा भी नहीं है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर चीयरलीडर्स मौजूद ही न हों। बेंगलुरु,दिल्ली और किंग्स इलेवन की तरह चेन्नई की चीयरलीडर्स भी विदेशी हैं,और कैमरा लगातार उनपर फोकस करता है।

लेकिन देशी चीयरलीडर्स नदारद हैं... क्यों? अगर उन्हें दक्षिण अफ्रीका में चीयर करने का काम करना ही नहीं था, तो पूरा ढकोसला किया क्यों गया? इनके बीच एक सवाल चमड़ी के रंग का भी है, जो बेहद गंभीर है। ....

(पूरा लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए)

Thursday, April 23, 2009

IPL में होगी शाहरुख-सलमान की जंग

ढक्कन करार दी गई डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के तेवर अब आईपीएल में सभी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा चुके हैं। डेक्कन चार्जर्स ने बुधवार को बेंगलुरु रॉयल चैजेंजर्स को जिस तरह करारी शिकस्त दी, उसके बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स भले बीस ओवर खेलने के बाद हारी, लेकिन राहुल द्रविड़ की मानें तो उनकी टीम पहले छह ओवरों में ही मुकाबले से बाहर हो गई थी। दिलचस्प ये कि बेंगलुरु के जैक कैलिस मानते हैं कि उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है।

आईपीएलखबर.कॉम पर टूर्नामेंट से जुड़ी ऐसी तमाम खबरें हैं। लेकिन, कुछ अलग खबरें भी आपका ध्यान आकर्षित कर सकती हैं। मसलन - आईपीएल में होगी शाहरुख-सलमान की जंग। इसके अलावा, शाहरुख खान अब अपनी टीम के नाम से कोलकाता का सफाया कर सकते हैं यानी टीम का नाम होगा सिर्फ नाइट राइडर्स।

इतना ही नहीं,अगर आपको व्यंग्य में दिलचस्पी है तो आईपीएल मार्का मेघदूतम आपके लिए है।

Wednesday, April 22, 2009

हर क़ीमत पर जीतना चाहतीं हैं शिल्पा शेट्टी

bollywood sexy actress n star Preity Zinta sobbingआईपीएल के दूसरे सीजन में बारिश की मार से लोग-खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी सभी का परेशान होना तय है। दिल्ली डेयरडेविल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच रविवार को हुए मुकाबले में बारिश ने मजा किरकिरा किया था। मंगलवार को भी यही हुआ। किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले का फैसला डकवर्थ लुइस नियम से हुआ। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को बारिश ने धो डाला। ये मुकाबला भले नहीं हुआ, लेकिन होता तो दबाव राजस्थान रॉयल्स पर होता क्योंकि शिल्पा शेट्टी अब हारना नहीं चाहतीं। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी भी हारना नहीं चाहतीं। लेकिन, नीता के चाहने या न चाहने से बड़ा सवाल कुछ और है। वैसे, आईपीएल-2 में पहला मैच जीतकर किंग खान खुश हैं। शाहरुख अब कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल ट्रॉफी लाते हुए देखना चाहते हैं। आईपीएलखबर.कॉम पर ऐसी तमाम खबरें हैं, जिनमें मैच रिपोर्ट से लेकर मैच के आगे-पीछे की कहानी भी पाठकों के लिए रखी गई है।

Tuesday, April 21, 2009

पीटरसन और धोनी ने मानी हेडेन की अहमियत

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ने लगा है। इस बात की तस्दीक करते है टीवी रेटिंग के नए आकंडे। आईपीएल के दूसरे दिन के मुकाबलों के टीआरपी आंकड़े आते ही विज्ञापन देने वाली कंपनियां खुश हो गई है। वैसे, सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स भी खासी खुश हुई। आखिर, पहला मैच हारने के बाद उसने दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को पीट दिया। इस जीत के बाद पीटरसन और धोनी दोनों ने माना कि हेडन का रोल अहम रहा। अब, मंगलवार का दिन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के लिए बेहद खास है। दोनों टीमें पहला मुकाबला हरा चुकी हैं। और अब राजस्थान को मुंबई से और पंजाब को कोलकाता से टक्कर लेनी है। बेंगलुरु भले ही दूसरा मुकाबला हार गई लेकिन टीम के मालिक विजय माल्या को सिर्फ इस बात से राहत है कि अब उनकी टीम को कोई टेस्ट टीम नहीं कह सकताआईपीएलखबर.कॉम पर आईपीएल से जुड़ी ऐसी तमाम खबरें हैं। आइए, सूचना, ज्ञान, विश्लेषण और हां लुत्फ भी लीजिए।

Monday, April 20, 2009

IPL में आज की सुर्ख़ियाँ

Yuvraj Singh & Preity Zinta

कोलकाता नाइट राइडर्स की डेक्कन चार्जर्स के सामने करारी शिकस्त के क्या मायने हैं? ये हार एक लिहाज से शाहरुख के अहम को आईना भी दिखाती है। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स इलेवन भी आईपीएल में अपना आगाज़ जीत से नहीं कर पाई। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेनियर विटोरी को दिया। वैसे, अभी तक के नतीजों में एक दिलचस्प बात सामने आयी है। वो यह कि आईपीएल में अभी तक बॉलीवुड सितारों से किस्मत रुठी रही है। आईपीएल के पहले मुकाबले में मैदान में घुस आए कुत्ते से विज्ञापन दाता कंपनियां क्यों खफा हैं - इसे भी व्यंग्य के रुप में आप आईपीएलखबर.कॉम पर पढ़ सकते हैं। साथ ही जान सकते हैं कि क्यों मंदिरा बेदी इस आईपीएल सीजन में एंकरिंग करते हुए साड़ी नहीं पहनना चाहती

Sunday, April 19, 2009

IPL में आज का दिन

इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र लंबे इंतज़ार के बाद शुरु हो गया। लेकिन उद्घाटन मैच के पहले दो मुक़ाबले पिछले सत्र के फ़ाइनल में पहुँचने वाली दोनों टीमों के लिए निराशा लाए। पहले मुक़ाबले में सचिन तेंदुलकर की मुंबई इंडियंस ने महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को पीट दिया। तो दूसरे मुक़ाबले में पिछले साल की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के ख़िलाफ़ मुँह की खानी पड़ी

पहले मैच में जीत से उत्साहित सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज़ अभिषेक नायर की जमकर तारीफ़ की। उधर, दूसरे मैच में हार से निराश शेन वॉर्न ने जमकर अपने बल्लेबाज़ों को कोसा

वैसे, मैच के दौरान कुछ दिलचस्प वाक़या भी हुआ। मसलन एक कुत्ता ललित मोदी के नियम-क़ायदों को धता बता गया। इस कुत्ते की हरकत ने आईपीएलखबर.कॉम पर एक व्यंग्य को भी जन्म दिया।

इस बार आईपीएल के दौरान कुछ दूसरी दिलचस्प घटनाएँ भी होंगी। मसलन मैचों के दौरान ही बॉलीवुड के लिए एक हीरोइन भी तलाशी जाएगी। शाहरुख़ ख़ान इस कवायद को अंजाम देंगे। फिर, धोनी की हीरोइन गर्लफ्रेंड लक्ष्मी के भी आईपीएल में पहुँचने की अटकलें हैं। अगर वो वहाँ पहुँचती हैं, तो साबित हो जाएगा कि धुँआ आग लगने से ही है।

Saturday, April 18, 2009

IPL-2009 : बड़ी ख़बरें, दिलचस्प सुर्ख़ियाँ

IPL T20 cricket India MS Dhoni & Harbhajan Singh

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL-2009 का मंच सज चुका है। आईपीएल के पहले सत्र की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुक़ाबले से टूर्नामेंट का आग़ाज़ होगा, तो ये परवान चढ़ता जाएगा। दक्षिण अफ़्रीका में लोगों का उत्साह कुछ इस कदर है कि उद्घाटन मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। लेकिन इस बार आईपीएल का बदला रुप सिर्फ़ विदेशी ज़मीन और विदेशी दर्शकों की ज़्यादा मौजूदगी के रुप में ही नहीं दिखेगा, कई सख़्त नियम खेल को बना और बिगाड़ सकते हैं। मसलन धीमी ओवरगति पर जुर्माने का फ़ैसला

आईपीएलख़बर.कॉम पर ऐसी तमाम ख़बरें हैं, जो आईपीएल से जुड़े हर पहलू से पाठकों को रुबरु कराती हैं। फिर, कुछ एक्सक्लूसिव ख़बरें भी हैं। मसलन- दक्षिण अफ्रीका में चीयरलीडर्स दिखा सकती हैं नया जलवा

इस बार आईपीएल की रंगीनियाँ सिर्फ़ इंटरनेट पर ही पाठकों-दर्शकों को तेज़ी से मिलेंगी, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फ़रमान सुना दिया है। इस फ़ैसले के तहत न्यूज़ चैनल चीयरलीडर्स नहीं दिखा पाएंगे

वैसे, आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 19 तारीख़ को डेक्कन चार्जर्स से है, लेकिन हार-जीत से पहले नाइट राइडर्स की टीम में उठापटक शुरु हो गई। शाहरुख़ ख़ान की मिल्कियत वाली इस टीम के नए कप्तान अब ब्रैंडन मैकुलम हैं, और दादा से कप्तनी छीन ली गई है

इस बीच, महेन्द्र सिंह धोनी और हरभजन की 'नादानी' ने बड़ा बवाल किया, और नया नियम बन गया कि अब खिलाड़ी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को छोड़ नहीं पाएंगे

Thursday, April 16, 2009

आईपीएल की ताज़ा-तरीन सुर्ख़ियाँ

आईपीएल-2009 का पहला मुक़ाबला भले ही दर्शकों को 18 तारीख़ को देखने को मिलेगा, लेकिन इस टूर्नामेंट की रंगीनी की पहली झलक गुरुवार को ही मिल गई। दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में गुरुवार को आईपीएल सदस्यों की शानदार-रंगारंग परेड के साथ टूर्नामेंट का आग़ाज़ हो गया। शाहरुख़-प्रीति-शिल्पा जैसी बॉलीवुड हस्तियों और फ़्रेंचाइज़ी मालिकों लेकर तमाम खिलाड़ियों समेत क़रीब एक हज़ार लोगों ने इस परेड में हिस्सा लिया। चीयरलीडर्स यहाँ बैंडबाजे की धुन पर थिरक रही थीं, तो एस श्रीसंत अपनी गाड़ी पर ब्रेकडांस दिखा रहे थे।

वैसे, आईपीएल के बारे में दो बातें और साफ़ हो गईं। वो ये कि इस बार यह टूर्नामेंट 15 मिनट लंबा होगा। इसके अलावा, जो दर्शक मल्टीप्लेक्स में मैच देखने का मन बना रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है क्योंकि मल्टीप्लेक्स अधिकार नहीं बेचे जाने का फ़ैसला किया गया है। आईपीएलख़बर.कॉम पर आप इस बात को भी जान सकते हैं कि क्यों बीच आईपीएल में ही कई विदेशी खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने की ख़बर से फ्रेंचाइज़ी मालिक ख़ुश नहीं हैं।

क्या पीटरसन होंगे बेंगलुरु रॉयल चैंलेंजर्स के भाग्य विधाता - अब ये सवाल भी बड़ा हो गया है। लेकिन, इन सबके बीच एक बड़ी और दिलचस्प ख़बर है धोनी और भज्जी के ख़िलाफ़ केस दर्ज होने की। लेकिन अगर आपका वास्ता ख़बरों से नहीं सिर्फ़ चीयरलीडर्स से है, तो आईपीएलख़बर.कॉम पर ये भी है। चीयरलीडर्स की झलक तस्वीरों के रुप में मौजूद है तो एक देशी चीयरलीडर का दर्द व्यंग्य के रुप में।

Tuesday, April 7, 2009

आईपीएल पर हिन्दी में वेबसाइट

उन सभी लोगों के लिए एक अच्छा समाचार है, जो आईपीएल से जुड़ी तमाम ख़बरें इंटरनेट पर अपनी भाषा हिन्दी में पढ़ना चाहते हैं और नहीं जानते इसके लिए कहाँ जाएँ। आईपीएलख़बर.कॉम एक ऐसी जगह है जहाँ आप आईपीएल के बारे में सारी जानकारियाँ, गॉसिप और आंकड़े वग़ैरह पाएंगे; जैसेकि मैच शिड्यूल, खिलाड़ियों की प्रोफ़ाइलें और ख़बरें आदि। यहाँ न सिर्फ़ आप मशहूर क्रिकेट-विश्लेषक जैसेकि एनपी सिंह वग़ैरह के लेख पाएंगे, बल्कि आईपीएल के बारे में हल्की-फुल्की और मसालेदार ख़बरें भी पढ़ सकते हैं। यह सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए है। औपचारिक तौर पर वेबसाइट का लोकार्पण 11 अप्रैल को होगा। तो फिर किस बात का इंतज़ार है? तुरंत जाइए और बुकमार्क कीजिए - http://www.iplkhabar.com - IPL T20 website in Hindi

और हाँ, IPLkhabar.com को लिंक देना न भूलें। यह रहा कोड -

© Copyright 2009 Pratik Pandey. All rights reserved.

Visionary WordPress Theme by Justin Tadlock Powered by Blogger, state-of-the-art semantic personal publishing platform