यूँ तो IGNCA की यह वेबसाइट मैंने काफ़ी पहले देखी थी , लेकिन तब इसपर ज़्यादा ग़ौर नहीं किया था। हाल में इंटरनेट पर आवारागर्दी करते वक़्त यह साइट फिर दिखाई दी और हिन्दी-प्रेमी जनता के लिहाज़ से काफ़ी उपयोगी लगी। यहाँ आपको पारम्परिक और लोक साहित्य, मौखिक महाकाव्य, हिन्दी के कई सारे कवियों और लेखकों पर बढ़िया जानकारी, बहुत-से राज्यों की संस्कृतियों पर विस्तृत आलेख और किताबें वग़ैरह मिलेंगे। देखिए - IGNCA की वेबसाइट



